
मोहला 12 दिसंबर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर मोहला मानपुर अं.चौकी में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीमा रथ द्वारा जिले के अधिसूचित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना रबी मौसम 2023-24 के अंतर्गत मौसम आधारित फसलों के बीमा के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा ।









































