मोहला : जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र…

 संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने किया जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
जनसामान्य को शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
जनमन एवं संबल किताब सहित विभिन्न योजनाओं के ब्रोशर, पांप्लेट का किया गया वितरण
आम जनता ने शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने पर खुशी जाहिर की

मोहला 01 नवम्बर 2022। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने जनसंपर्क विभाग की शासन के लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं जनसामान्य को जानकारी देने के लिए प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर श्री एस जयवर्धन उपस्थित रहे। दूरस्थ अंचल से आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की एवं खुशी जाहिर की।

Advertisements


इस अवसर पर जनसामान्य ने शासन की योजनाओं से संबंधित किताब जनमन एवं संबल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। फोटो प्रदर्शनी में जनमन, संबल, कृष्ण कुंज, करूणा, सेवा और सुशासन का छत्तीसगढ़ मॉडल, गौरवान्वित छत्तीसगढ़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ण विद्यालय योजना से संबंधित किताब एवं ब्रोशर का वितरण किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, उद्योग-व्यापार बढ़ता कारोबार, समृद्ध खेती खुशहाल किसान, सबके लिए स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, सशक्त महिला सशक्त समाज, सबके लिए स्वास्थ्य, आदिवासी जनजीवन में फैलता उजियारा, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, बिजली से न्याय का उजियारा,

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनांचल में न्याय, मुख्यमंत्री मितान योजना, युवा शक्ति का जतन, गोमूत्र खेती के लिए ब्रम्हास्त्र, वन अधिकार मान्यता संवरता वनवासियों का जीवन, छत्तीसगढ़ सरकार पहुंची जन-जन के और करीब, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार… आदिवासियों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार, छत्तीसगढ़ सरकारी की फ्लैगशिप योजनाएं, जन-जन तक पहुंचती जन-स्वास्थ्य योजनाएं के ब्रोशर एवं पांप्लेट के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री आनंद चतुर्वेदी, भृत्य श्री भूपेन्द्र साहू द्वारा नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।