मोहला-मानपुर :कलेक्टर एस जयवर्धन ने निर्माणाधीन बिहरीकला-दनगढ़- सोमाटोला-गोटाटोला- खडग़ांव  सड़क किया निरीक्षण….


– वनांचल क्षेत्र में अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से करें कार्य
– 157 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क से 19 गांव को मिलेगी आवागमन की सुविधा

Advertisements

मोहला 28 अक्टूबर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने आज अम्बागढ़ चौकी विकासखंड में निर्माणाधीन सड़क बिहरीकला-दनगढ़- सोमाटोला-गोटाटोला- खडग़ांव मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीबी के अधिकारी को इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र में अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य करें। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पाईप लाईन शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान निर्माणाधीन पुल का भी अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि यह सड़क राज्य मार्ग 24 तथा राष्ट्रीय राज्य मार्ग 930 से जुड़ेगी। जिससे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र तक आवागमन के लिए सुविधा बढ़ेगी। 157 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन इस सड़क की लंबाई 39.171 किलोमीटर होगी। इस सड़क से जिले के 19 गांव बिहरीकला, पंडरीतराई, गोपिलनुचवा, घावडेटोला, अड़ेझर, खुर्सीटिकुल, दनगढ़, मुरारगोटा, सोमाटोला, आमाडूला, बोगाटोला, दुग्गाटोला, गिधाली, कंगलूटोला, गोटाटोला, घावडेटोला-2, राणाटोला, सरोली, संबलपुर, खडग़ांव जुड़ेेगे एवं आवागमन सुगम होगा। इस अवसर पर एडीबी के सब इंजीनियर राकेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।