
आज वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 3756.31 लाख रुपये की लागत के 49 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 414.87 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
जिले की सुरत और सीरत बदलने में बनेगा मिल का पत्थर- संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी
चिटफंड कंपनी में निवेश किए 15 हितग्राहियों को 62101 रुपये वापस किए गये
मोहला। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को अनेकों सौगातें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नये विकासकार्यों का भूमिपूजन किया मुख्यमंत्री ने 578.73 लाख रुपए की लागत से निर्मित 02 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 3176.96 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे 47 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 414.87 करोड़ रूपिये की लागत के नल जल योजना का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनी में निवेश किये गये 15 हितग्राहियों को 62101 रुपिये वापस किये। इन विकास कार्यों का निर्माण होने से जिले वासियों को बड़ी सौगात मिलेगी। इससे नवनिर्मित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सूरत और सीरत बदलने में कारगर साबित होगा। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड सदस्य श्री संजय जैन, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, चीटफंड के हितग्राहीगण लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के साक्षी बने।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश के विकास कार्यों को अमलीजामा पहना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप बहुत तेज गति से नवनिर्मित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का विकास हो रहा है। संसदीय सचिव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या को समझते हुए जिले का विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की सूरत और सीरत बदलने में सार्थक साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिला बनाने की मांग वर्षो से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को जिला बनाकर जिलेवासियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अनेकों विकास के कार्य को धरातल पर स्थापित होने से क्षेत्र को अनेकों समस्या से मुक्ति मिली है। उन्होंने जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अपने जिला निर्माण के वास्तविक लक्ष्य को परिलक्षित करेगा। इस अवसर पर उन्होंने चिटफंड कंपनी के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरित कर, उनकी समस्या से निजात दिलाया।
चिटफंड कंपनी में निवेश कियें गये हितग्राही श्री रामचंद्र निषाद ने 22701 रुपए की राशि का चौक मिलने पर प्रसन्नता जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं किया था कि उनके डूबे हुये पैसा कभी उन्हें इस तरह से सम्मान पूर्वक मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब इस राशि का वह सदुपयोग करते हुए अपने जरूरी कार्यों को पूरा कर सकेगा।









































