
मोहला मानपुर। जिला अंतर्गत अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में बीते रविवार को तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। आज बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने घटना के संबंध में बताया कि बच्चे अपने अपने घर से खेलने निकले थे। इसी बीच खेलते खेलते तालाब में नहाने उतरे और गहरे पानी में तीनों बच्चे डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चों का नाम नव्यांश कुमार पिता सुभाष, हिमांशु पिता प्रवीण साहू तथा लक्ष्य पिता वेदप्रकाश है। इनकी उम्र लगभग 6 से 7 साल की है। एक बच्चा गांव की ही प्राथमिक शाला में पढ़ता था वहीं दो बच्चे अंबागढ़ चौकी स्थित निजी स्कूल में पढ़ने जाते थे। सरपंच व अन्य ग्रामीणों के मुताबिक घटना रविवार के शाम की है। 6 बजे के आस पास तालाब पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बच्चों के कपड़े तालाब की सीढ़ियों में पड़े देखे जिससे उन्होंने किसी घटना की आशंका वश तालाब का मुआयना किया तब पता चला कि तीन बच्चों का शव तालाब में डूबा हुआ है।
जैसे-तैसे ग्रामीणों एवं परिजनों ने तीनों शवों को तालाब के बाहर निकाला। फिर शव के अंबागढ़ चौकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों को मृत घोषित करने के उपरांत शवों को स्थानीय मरच्युरी में रखवाया गया तथा अगले रोज यानी कल शवों का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया घटना के अगले रोज सोमवार को गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूम बालकों का बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया एक साथ तीन आर्थिक गांव में निकली जिसे गांव में मातम पसर गया।









































