
मोहला। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन अनुवीक्षण हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मोहला मानपुर क्षेत्र क्रमांक 78 के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल का गठन किया गया था। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सहायक व्यय प्रेषक एवं लेखा दल का गठन किया गया है।
Advertisements

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोषालय अधिकारी सुश्री कंचन भूआर्य को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सुश्री कंचन भूआर्य का मोबाइल नंबर 9669718092 है। इसी प्रकार लेखादल में श्री राजू रंभाण सहायक कोषालय अधिकारी, श्री राजेंद्र कुमार देहारी, सहायक ग्रेड 2, श्री खोमलाल वर्मा एवं श्री भानु प्रताप यादव सहायक ग्रेड 2 को नियुक्त किया गया है।









































