युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार ने किया एक करोड़ 37 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार ने किया एक करोड़ 37 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम जंगलेसर में विभिन्‍न निर्माण कार्यों की आधारशीला रखी ।छत्‍तीसगढ़ राज्‍य युवा आयोग के अध्‍यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जंगलेसर में लगभग एक करोड़ 37 लाख की लागत के विभिन्‍न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों की घोषणा मुख्‍मयंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की थी।

स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों व स्‍थानीय ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्‍होंने निर्माण कार्यों की आधारशीला रखी। मंगलवार की सुबह युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ग्राम जंगलेसर पहुंचे। यहां उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा पर एक करोड़ 10 लाख 60 हजार की लागत से डामर सड़क मुक्ति धाम पहुंच मार्ग, 20 लाख की लागत से चंद्राकर भवन सहित अन्‍य मदों से स्‍वीकृत 03 लाख की लागत के सीसी रोड निर्माण, 2 लाख की लागत से बोरिंग उत्‍खनन, एक लाख की लागत से नाला निर्माण और 50 हजार की लागत से होने वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की मांग पर युवा आयेग अध्‍यक्ष ने सड़क और चंद्राकर भवन के लिए मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अनुशंसा की थी जिस पर उन्‍होंने इसके लिए स्‍वीकृति की थी।

प्रशासकीय व वित्‍त स्‍वीकृति मिलने के बाद अब यह कार्य शुरु होने जा रहा है। इन विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में हर्ष है।भूमिपूजन के दौरान मुदलियार ने कहा कि – मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार में हर इलाके में खुशहाली और विकास की बयार है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने में उन्‍होंने कोई देरी नहीं की। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई उनकी घोषणा अब क्रियान्वित हो रही है। ग्रामीणों को इन विकास कार्यों से बड़ा लाभ मिलेगा। जंगलेसर में आज लगभग एक करेाड़ 37 लाख के निर्माण कार्यों की आधारशीला रखी गई है जो कि कांग्रेस सरकार में विकास के नए आयाम का प्रमाण है।