युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला से किया स्वागत।
राजनांदगांव में कोविड-19 को लेकर दिग्विजय सिंह ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे कार्य की सराहना की।
राजनांदगांव 30 जून 2021- जिले के लोकप्रिय नेता जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज राजनांदगांव स्थानीय रेलवे स्टेशन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का आत्मिय स्वागत किया गया।
आज राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन से भोपाल से रायपुर जाते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता इकरामुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिंटू, महेंद्र बहादुर सिंह ,प्रेम रूपचंदानी ,संजय रिजवानी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली, अमित कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
जितेंद्र मुदलियार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने राजनांदगांव में कोविड-19 को लेकर जानकारी ली उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हो रहे कार्य की सराहना की तथा उन्होंने नेताओं से चर्चा के दौरान कहा बघेल जनहित के कार्य कर रहे हैं जिससे आम जनता किसानों में खुशी का माहौल है आप लोग कांग्रेस और उसकी विचारधाराओं के साथ मिलकर जनता की निरंतर सेवा में लगे रहे आज देश में एक ऐसी पार्टी बैठ गई है जो झूठ के सिवा कुछ नहीं बोलती इस पार्टी ने देश को शिवाय बर्बादी के कुछ नहीं दिया।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से आज तक देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा सतत प्रयास कर देश की रक्षा की है उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं से भेंट करते हुए राजनांदगांव में जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन वितरण कर सहायता करने कार्य की प्रशंसा की एवं निरंतर जन सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर लक्ष्मण साहू रोबिन गाटलिब राकेश चंद्राकर वीरेंद्र चंद्राकर विनोद पवार गुरभेज मखीजा दुर्गेश राजपूत अमित कुशवाहा गोलू नायक शेख आसिफ पुनीत भारती रमेश साहू नईम खान आयुष यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











































