राजनांदगांव: युवा कांग्रेस ने की मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत, ब्राह्मणों को दान एवं मास्क वितरण कर जरूरतमंदों की मदद….

राजनांदगांव 14 मई 2021 – छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों के मद्देनजर “मास्क पहनो छत्तीसगढ़” अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत राजनांदगांव युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर की जनता को मास्क लगाने में हो रही लापरवाहियों के घातक परिणामों के बारे में जनता को अवगत कर उन्हें मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानूशाली ने बताया की प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कुलकुंडा व सह प्रभारी एकता ठाकुर के मार्गदर्शन में एव जितेंद्र उदय मुदलियार के सहयोग से मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत की गई हैं।

इस अवसर पर राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एव प्रदेश प्रवक्ता प्रीति वैष्णव एव वरिष्ठ कांग्रेसी कुंजलाल साहू पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष अमित कुशवाहा, गोलू नायक , सोनू साहू, लेकू यादव, सोनू सिन्हा के साथ वार्ड नंबर 05 चिखली में सब्ज़ी एव मास्क वितरण किया गया ।

इसी क्रम में कांग्रेस नेता श्री जितेंद्र मुदलियार जी के विशेष मार्गदर्शन पर अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राम्हणो को दान एवम मास्क वितरण एवं प्रतिदिन के अनुसार सब्जी वितरित किया गया।