राजनादगांव – देश के प्रतिष्ठित प्रबंध अध्ययन संस्थान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के द्वारा वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय आलेख प्रतियोगिता में राजनादगांव जिले की निवासी कुमारी पल्लवी शोरी ने पूरे देश में तिसरा स्थान हांसिल किया है।

उन्हें यह उपलब्धि नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम विषय पर बहुंत ही ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्पद एवं सारगर्भित आलेख के लिए मिला है। कुमारी पल्लवी शोरी राजनादगांव जिले के अम्बागढ़ चैकी विकासखण्ड के ग्राम अरजकुण्ड के निवासी है। उनके पिता श्री तिलक शोरी संचालनालय लेख एवं कोष विभाग छत्तीसगढ़ शासन में अपर संचालक के पद पर पदस्थ हैं। कुमारी पल्लवी शोरी शुरू से ही होनहार विद्यार्थी रही हैं।
उनका लेखन एवं सृजनात्मक कार्यों में शुरू से ही अभिरूचि रही है। उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक संस्थानों ने उनके उत्कृष्ट लेखन एवं रचनात्मक कौशल के लिए पुरस्कृत भी किया है। उनके इस उपलब्धि पर उनके ईष्ट मित्रों, शुभ चिन्तकों एवं परिजनों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।