राजनांदगांवः व्यक्ति ने किया जहर का सेवन, कारण अज्ञात…

राजनांदगांव- जिला राजनांदगांव थाना खैरागढ क्षेत्रांतर्गत ग्राम तिलाईभाट में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने जहर का सेवन कर लिया है। सूचना पर डायल 112 घुमका बाग 1 को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 टीम घटनास्थल पहुॅचकर, उक्त पीड़ित व्यक्ति को 112 वाहन की सहायता से ईलाज हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र मरकाम टोला में भर्ती कराया। इस कार्यवाही में इआरव्ही अरक्षक 206 दिगंबर सिंह चालक मनीष नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements