back to top

राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई चित्रलेखा निर्मलकर

राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक एवं सम्मान समारोह विगत दिवस मां बमलेश्वरी मंदिर प्रांगण के सभागार डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक जी प्रदेश संरक्षक एवं एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निज सहायक, विशिष्ट अतिथि – प्रभु नाथ बैठा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्राम निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष, धूरसाय निर्मलकर प्रदेश संरक्षक,डॉक्टर लेखराम निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश कर्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष, भरत निर्मलकर प्रदेश सचिव की उपस्थिति में गरिमा मय वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में समाज की वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाज के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी, नगर पालिका धमतरी में पार्षद एवं उपाध्यक्ष रही श्रीमती श्रीमती चित्ररेखा निर्मलकर को राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर द्वारा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया किया गया। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभुनाथ बैठा एवं प्रदेश संरक्षक व मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक द्वारा प्रदान किया गया। यह नियुक्ति जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की सहमति से की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मल करने कहा की श्रीमती चित्रलेखा निर्मलकर के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे प्रदेश भर के महिलाओं को रजक महासंघ में जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही समाज सर्वांगीण विकास की दिशा की ओर बढ़ेगा। श्रीमती चित्रलेखा को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाए जाने पर जिला बालोद, राजनादगांव, धमतरी, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, जांजगीर चांपा कोरबा बिलासपुर पेंड्रा मुंगेली आदि जिले के पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।
उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मलकर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर लेख राम निर्मलकर के माध्यम से मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page