back to top

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन*

Advertisements

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक नल के माध्यम से घर-घर तक शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य बेहतर रूप में क्रियान्वन करते हुए छुरिया विकासखंड के ग्राम चाबुकनाला के ग्रामीणों के 14 परिवारों में सोलर के माध्यम से 24 घंटे शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

सरपंच श्रीमती कल्पना मंडावी ने बताया कि पहले उनके ग्राम में पानी की काफी समस्या थी। कई बार अन्य ग्रामों से टैंकर के माध्यम से पानी मंगाया जाता था। जल जीवन मिशन के तहत उनके ग्राम में पाईप लाइन बिछाकर हर घर में नल कनेक्शन दिया गया है।

घर-घर में नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम में घर पर ही नल से जल मिलने से एवं जल के बेहतर उपयोग और बहने वाले पानी के सदुपयोग, सोख्ता गड्ढा निर्माण सहित जल संरक्षण के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

जिससे गांव में जल संरक्षण और जल के बेहतर उपयोग करने के प्रति जागरूकता आयी है। गांव के वार्ड नंबर 12 की निवासी श्रीमती शारदा बाई एवं श्रीमती गोंडा बाई चंद्रवंशी ने बताया कि पहले वह हैंडपंप के माध्यम से अपने घरों के लिए पानी लाती थी। हैंडपंप के समक्ष लम्बी लाइन लगानी पड़ती थी।

काफी मशक्कत के बाद थोड़ा बहुत पानी ही मिल पता था, लेकिन अब घर में नल लगने के बाद पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिसका उपयोग वे और उनका परिवार पेयजल सहित निस्तारी के लिए करते हंै। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल के लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Advertisements

You cannot copy content of this page