
-प्रथम पोस्टिंग्स से लेकर अपने रिटायरमेंट तक उसी स्थान पर रहकर अपनी शिक्षाए दी।
राजनांदगांव – पूर्व माद्यमिक शाला माहुद मचांदुर में वरिष्ठ शिक्षक हरवंश लाल विश्वकर्मा का बिदाई समारोह आयोजन किया गया । शिक्षक हरवंश लाल विश्वकर्मा कि पहली पोस्टिंग 08 .09, 1987 से लेकर उनके रिटायरमेंट होते तक माहुद मचांदुर में ही शिक्षक रहकर विद्याथियों को शिक्षा दिए । सर्वप्रथम ग्राम माहुद प्राथमिक शाला मे , फिर वही हेडमास्टर के रूप में शिक्षा दिए । फिर वे पूर्व माध्यमिक शाला माहुद मचांदुर में प्रमोशन हुए । उसके बाद 30 जून 2022 को रिटायरमेंट हुए ।
वहा विश्वकर्मा के पढ़ाए हुए छात्र आज बहुत से सरकारी पदो पर पदस्थ है। उनके व्यवहार से लोग काफी प्रशन्न रहते थे । उनके रिटायरमेंट होने पर गांव के लोगो सहित शा.उ.मा. विद्यालय , तथा पूर्व माद्यमिक शाला और वहा के विद्यार्थियों की आँखें नम हो गई । बिदाई के समय वक्ताओं ने विश्वकर्मा सर के साथ बिताए समय व उनकी शिक्षा के साथ उनके अनुभव को प्रकट किया । इस बिदाई समारोह के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद मचांदुर के प्राचार्य आर.डी. कोसरिया ,शाला विकास समिती के अध्यक्ष व युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ मिलिंद , व्याख्याता व्ही.के.यदु, प्रधान पाठक अशोक कुमार साहु , एल.एन. साहू , युवा मिताना क्लब के अध्यक्ष परमेश्वर खरे , स्टाफ के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं सहित सरपंच , स्कूल के छात्र छात्राओं ने साथ मिलकर शिक्षक विश्वकर्मा को सप्रेम भेट के साथ सम्मानित किए तथा बिदाई दी गई ।
साथ ही साथ विदाई समारोह के अवसर पर शाला स्टाफ से पी.के.सिन्हा , डा. प्रणिता बंसोड़ , श्रीमती नीशा वर्मा, श्रीमती माधवी लता श्रीपुरम , अखिलेश बारसागढ़े , तुलेश्वर साहू , अवनेश राजपूत , सोरी सर , श्रीमती निकिता रामटेक , तथा स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षिकाए , सरपंच कांतिबाई उईके , सचिन गायकवाड, ग्राम पटेल , सहित स्कूल के छात्र छात्राएं व गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विश्वकर्मा जी को बिदाई दी गई ।









































