राजनांदगांव : अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती पावन पर्व महामारी पर विजय पाने की शक्ति दे- महापौर हेमा देशमुख…

राजनांदगांव 14 मई 2021- आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया की हिंदू धर्म में बड़ी महत्ता है जिसकी शास्त्रों ने बड़ी महिमा गाई है। इस तिथि को किसी भी शुभ कार्य के शुरू करने के लिए सर्वथा अनुकूल और महाफलदायक माना है। इस दिन जो कुछ भी आप पुण्य, दान आदि करते हैं उसका क्षय यानी कभी नाश नहीं होता है। इस दिन को सोने की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। 

Advertisements

सनातन धर्म के मुताबिक अक्षय तृतीया का दिन बेहद विशेष है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु का प्रिय महीना वैशाख माह होता है और इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद लाभदायक माना जाता है।

  महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नगर सहित जिला वासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।