
राजनांदगांव 19 फरवरी 2024। अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जिले के पात्र अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग प्रदान किया जाएगा।
नि:शुल्क कोचिंग के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव तथा दूरभाष क्रमांक 07744-299523 एवं मोबाईल नंबर 9098188045 से पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।









































