
राजनांदगांव – सदस्य सचिव कार्यकारी समिति , राज्य आयुष सोसायटी एवं संचालक महोदय, आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं ज़िला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगाँव डॉ रमाकान्त शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 30/06/2022 दिन गुरुवार को एकदिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला जिसमें निःशुल्क आयुर्वेद एवम् होम्योपैथी शिविर का आयोजन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष काढ़ा का वितरण मेरेगाँव वार्ड क्रमांक 1, अंबागढ़ चौकी, ज़िला राजनांदगाँव में किया गया ।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिरेन्द्र कुमार मसिया ज़िला पंचायत सदस्य राजनाँदगाँव क्षेत्र क्रमांक 21 , कुमारी बाई जुरेशिया ज.प.अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी , सौरभ मिलिंद ज़िला महासचिव युवा कांग्रेस , मुन्ना परिहार एवं नगर के गणमान्य नागरिकों, शिविर प्रभारी डॉ नरोत्तम नेताम, डॉ इक़बाल हुसैन, डॉ यामिनी शर्मा, डॉ हर्षा चौरसिया के द्वारा भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना कर किया गया ।
जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया ने आयुष विभाग की ओर से की जा रही लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के प्रयासों को खूब सराहना की । इस शिविर में कुल 306 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें लोगों को नि:शुल्क आयुर्वेद / होम्योपैथी औषध, आयुष काढ़ा प्रदान किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नेत्र व ब्लड जाँच भी इस शिविर में निःशुल्क किया गया ।
इस शिविर में डॉ नरोत्तम नेताम (एम डी आयुर्वेद) , डॉ यामिनी शर्मा, डॉ इक़बाल हुसैन आदि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ हर्षा चौरसिया होमियोपैथी चिकित्सा अधिकारी, नरेश साहू , हीरालाल सोनबोईर, सुमन कटझरे, ऊषाकिरण गोस्वामी आदि आयुर्वेद फ़ार्मासिस्ट, गौतम कुमार घरड़े, गोपाल नायक, लक्ष्मीनारायण नेताम, हर्षराज सिन्हा आदि औषधालय सेवक, राजेश कुमार रामटेके इत्यादि ने अपनी सेवाए दी ।









































