राजनांदगांव : अवैध जुआ गतिविधियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, 23 अगस्त 2025। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

👉 पहली कार्यवाही
अपराध क्रमांक 419/2025 के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी विरेंद्र निषाद (पिता पलटन निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड नं. 02, डोंगरगढ़) पुराना नेहरू कॉलेज के पास सट्टा जुआ खेल रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से ₹760 नगद, 09 पन्नों में लिखे अंक, एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई।

👉 दूसरी कार्यवाही
अपराध क्रमांक 420/2025 के तहत सूचना मिली कि आरोपी मुस्ताख बेंग (पिता रज्जाक बेंग, उम्र 40 वर्ष, निवासी रजा नगर वार्ड नं. 20, डोंगरगढ़) सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे सट्टा जुआ खेल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ₹660 नगद, 02 पन्नों में लिखे अंक एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध भी छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई।

👉 पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए सट्टा पट्टी का कार्य करते थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।