राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध छुरिया पुलिस की कार्यवाही…

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरिया द्वारा की गई कार्यवाही। 

आरोपियो के कब्जे से 113 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 20.340 बल्क लीटर कीमती 9040 रूपये जप्त।

राजनांदगांव - गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 1.जावेद दाउद पटेल पिता दाउद पटेल उम्र 27 साल निवासी दुधगांव थाना ढोकी जिला उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) हाल बिहार पटना ढाबा कोहका
2.रोहित वैष्णव पिता अजय वैष्णव उम्र 19 साल निवासी बिसाहूटोला ओपी0 चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।
3.रूपेश कुमार सहारे पिता सुखउ राम उम्र 30 साल निवासी कुबराडीह ओपी0 चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा अवैध शराब बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये सख्त निर्देश के पालन में, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्षन में दिनांक 17.03.2024 को थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री/परिवहन/भण्डाराण की रोकथाम हेतु मुखबीर तैनात किये गये थेे

Advertisements

सूचना मिली कि आगामी चुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर कुछ लोग शराब का स्टाॅक कर रहे है थोडी थोडी मात्रा में शराब लाकर जंगल में इकठ्ठा कर रहे है जो आरोपीगण से पृथक पृथक कुल 113 पौव देशी प्लेन शराब मात्रा 20.340 बल्क लीटर कीमती 9040 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध एवं गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, सउनि सत्तुलाल कंवर, आर.1683 असवन वर्मा, आर.1243 लक्ष्मण नेताम, सायबर सेल राजनांदगांव से आर.1583 परिवेश वर्मा, आर.1455 हरीश ठाकुर की विशेष भूमिका रही।