राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही…

⁕ चिखली पुलिस की कार्यवाही
⁕ अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही
⁕ 3240 एमएल जम्मू स्पेशल व्हीस्की शराब व बिक्री रकम 300 रूपये जप्त

   श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में आने वाले होली पर्व मे जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामजिक तत्वों अवैध शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो, के विरूद्ध अभियान चलाए जा रहे है 

अभियान कार्यवाही मे दिनांक 28.04.2025 को रात्रि मे पुख्ता सूचना के आधार पर सांई मंदिर तालाब पार चिखली के पास अवैध शराब बिक्री कर रहे आरोपी योगराज साहू पिता हेमंत साहू उम्र 19 साल साकिन कांकेतरा ओपी चिखली जिला राजनांदगांव के कब्जे से 18 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की शीलबंद कीमती 2160 रूपये व बिक्री रकम 300 रूपये को जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया । 

       उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी सउनि इब्राहिम खान, आर0 मनोज जैन, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।