राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करने वाले के तहत विशेष अभियान चलाकर की गयी कार्यवाही…


थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही।
अवैध शराब बिक्री करने वाले के तहत विशेष अभियान चलाकर की गयी कार्यवाही
आरोपी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1440/रूपये एवं बिक्री रकम 160/रूपये को पुलिस ने किया जप्त।
लंबे अरसे से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम आरोपी:- संतोष यादव पिता शोभाराम यादव उम्र 48 साल निवासी इंदिरा नगर थाना
बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

Advertisements

नाम गिरफ्तारी वारंटी:- नितेश उर्फ नैतिक पिता टीकाराम हुमने उम्र 28 साल निवासी केशर नगर
कंचनबाग थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
राजनांदगांव । श्री मोहित गर्ग (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा शहर में अवैध शराब बिक्री किये जाने संबंध में संज्ञान में लेते हुए अवैध शराब कोचियो के विरूद्व कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर श्री राहुल देव शर्मा अति0पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं श्री पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर नेतृत्व में शराब कोचियों के विरूद्व प्रभावी कार्यावाही हेतु टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी संतोष यादव पिता शोभाराम यादव उम्र 48 साल निवासी इंदिरा नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने आरोपी के विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 311/2025 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट की तहत् कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है घटना दिनांक 17.08.2025 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी संतोष यादव पिता शोभाराम यादव उम्र 48 साल निवासी इंदिरा नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का गौरवपथ अस्पताल कॉलोनी के सामने अवैध रूप से धन अर्जित करने की उद्देश्य से अवैध रूप से बिक्री करते पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 18 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 1440/रूपये एवं बिक्री रकम 160/रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया, साथ ही लंबे अरसे से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी नितेश उर्फ नैतिक पिता टीकाराम हुमने उम्र 28 साल निवासी केशर नगर कंचनबाग थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

               उरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, प्र0आर0 राजेश परिहार, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा,    

मोहसीन खान, कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।