
राजनांदगांव। अष्टमी के पावन अवसर पर शहर के मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।
चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं पेयजल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। वहीं चेंबर अध्यक्ष कमलेश बैद ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए मंदिर परिसर में फैले कचरे को स्वयं उठाकर डस्टबिन में डलवाया और अन्यत्र व्यवस्थित रूप से रखवाया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस पहल से श्रद्धालुओं में भी साफ-सफाई के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
कार्यक्रम के दौरान चेंबर के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया।










































