राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनके मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों, बैंकर्स और अधिकारियों द्वारा स्मार्ट टीवी प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर श्री डोमन सिंह को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केनरा बैंक शाखा ममता नगर राजनांदगांव के सीनियर मैनेजर श्री शक्ति शंकर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 6 स्मार्ट टीवी प्रदान की गई।
स्मार्ट टीवी का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र में पढऩे वाले बच्चों के अध्ययन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य के लिए केनरा बैंक ममता नगर राजनांदगांव की प्रशंसा की। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा श्री सत्येन्द्र मलिक, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, आरसेटी डायरेक्टर श्री विपिन एक्का सहित अन्य अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित रहे।