
राजनांदगांव 23 जून 2022। बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के लिए परीक्षण उपरांत वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वे 30 जून तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जारी सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।









































