
राजनांदगांव 17 अगस्त। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत इंदिरा नगर टंकी नंदई चौक के पास मोहारा बस्ती में पेयजल सप्लाई हेतु इंटरकनेक्शन कार्य कराया जाना है, उक्त कार्य कराये जाने इंदिरा उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे इंदिरा नगर टंकी से कल दिनांक 18 अगस्त 2022 दिन गुरूवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
जिसके कारण इंदिरा नगर वार्ड, चौखडिया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, उद्याचल, पठानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर, दुर्गा चौक, दिग्विज कालेज रोड, ब्राम्हणपारा एवं दिवान पारा में दिनांक 18 अगस्त 2022 गुरूवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।
दिनांक 19 अगस्त 2022 शुक्रवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।









































