
– अब तक 66 व्यक्तियों द्वारा लिया गया नाम निर्देशन पत्र एवं 11 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र
राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ हो गई है। आज 18 अक्टूबर 2023 को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 19 व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में पहुंचकर नामांकन फार्म लिया गया और 7 व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।
अब तक जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 66 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में पहुंचकर नामांकन फार्म लिया गया और 11 व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए 3, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 10, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए 2 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए 4 व्यक्तियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री विनोद खांडेकर एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल,

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी गिरीश देवांगन, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री दलेश्वर साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के श्री भरत लाल वर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री भोलाराम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती गीता साहू ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए 15, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 29, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए 12 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए 10 व्यक्तियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री विनोद खांडेकर एवं श्री राजेश श्यामकर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री दुर्जनलाल खरे,
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी डॉ. रमन सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री गिरीश देवांगन एवं निर्दलीय अभ्यर्थी श्रीमती दीपा रामटेके, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री भरत लाल वर्मा एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री दलेश्वर साहू तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री भोलाराम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती गीता साहू ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।









































