राजनांदगांव : आपके द्वार आयुष्मान अभियान,वार्डवार शिविर 24 फरवरी से 15 मार्च तक…

राजनांदगांव 24 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के छूटे पात्र राशनकार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा है।

जिला राजनांदगांव अंतर्गत कुल 9 लाख 26 हजार 276 पात्र राशन कार्डधारी परिवारों में से 6 लाख 48 हजार 966 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया गया हैं। जो निर्धारत लक्ष्य के विरूद्ध 70.10 प्रतिशत है।


शासन से प्राप्त निर्देशानुसार शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा। राजनांदगांव नगरीय निकाय अंतर्गत छूटे सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु वार्डवार शिविर का आयोजन च्वॉइस सेंटर संचालकों के माध्यम से शिविर लगाकर किया जा रहा है।

शिविर में आयुष्मान कार्ड से वंचित समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन नि:शुल्क किया जाएगा। आपके द्वार आयुष्मान अभियान का प्रमुख उद्देश्य शासन की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत

जिले के शत-प्रतिशत राशन कार्डधारी पात्र हितग्राहियों का नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन योजनांतर्गत पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान किए जाने के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार कर जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त शेष पात्र हितग्राहियों से अपील करते हुए अपने एवं अपने परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान कार्ड 24 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक आयोजित शिविर में बनाने हेतु अपील किया गया है।


आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के नजदीकी च्वॉईस सेंटर एवं समस्त शासकीय अस्पताल में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवाएं।

ऐसे हितग्राही जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है। जैसे वर्तमान मोबाईल नम्बर, अंगुठे का निशान एवं वर्तमान फोटो इत्यादि के परिजनों से अनुरोध है कि आधार कार्ड अपडेट करवाने हेतु नजदीकी के च्वॉइस सेंटर में जाकर तुरंत आधार कार्ड अपडेट कराएं। जिससे भविष्य में आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा सके।

राजनांदगांव शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी च्वॉईस सेंटर एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, लखोली, मोतीपुर एवं पुराना अस्पताल गुरूद्वारा चौक में भी जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा नि:शुल्क ई्रलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।