
राजनांदगांव – थाना बागनदी के अप0 क्रमांक 45/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी हीरा उइके पिता समारू उइके उम्र 42 साल साकिन घोरतलाव को थाना बागनदी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, जिला राजनांदगांव संतोष सिंह(भापुसे0), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बड़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल एवं निरीक्षक सी0आर0 चंद्रा थाना प्रभारी थाना बाघनदी के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 25.06.2022 को थाना बागनदी के अपराध क्रमांक 45/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी हीरा उइके को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।









































