राजनांदगांव : आयुक्त गुप्ता ने किया मोहारा स्थित विर्सजन कुण्ड का निरीक्षण…

गणेश पर्व पर शहर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त

Advertisements

राजनांदगांव 25 सितम्बर। नगर निगम के आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता प्रातः मोहारा स्थित विर्सजन कुण्ड एवं मोहारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने शहर के गड्ढो में पेचवर्क करने के भी निर्देश दिये। निर्देशानुसार गणेश पर्व पर शहर की विद्युत व्यवस्था दुरूस्तीकरण किया जा रहा है।


गणेश विसर्जन को देखते हुये नगर निगम आयुक्त श्री गुप्ता प्रातः मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण कर कुण्ड की सफाई करने, कुण्ड में ताजा पानी भरने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विसर्जन कुण्ड के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे, इसके अलावा विसर्जन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्था भी दुरूस्तीकरण के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि शहर के सडकों एवं विसर्जन झाकी आने वाले रूट में पेचवर्क करे, अत्यधिक वर्षा के कारण सडके खराब हो गयी है, जिसे पेचवर्क करना है ताकि झाकी निकलने में सुविधा हो। उन्होंने मोहारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट की व्यवस्था देख ऐलम फिटकरी, क्लोरिन ब्लीचिंग की जानकारी लेकर पर्याप्त भण्डारण के साथ साथ प्लांट में अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरूस्तकर तीनों पाली में नियमित रूप से संचालन हेतु कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता गणेश पर्व एवं विसर्जन को ध्यान में रखते हुये शहर में विद्युत व्यवस्था की जानकारी लेकर कहा कि शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में लगे विद्युत खंभो के बंद लाईट मरम्मत करे तथा विद्युत तार दुरूस्त करे। कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने बताया कि निर्देशानुसार नंदई चौक से मोहारा नदी तक डिवाईडर की लाईट रिपेरिंग किया गया, इसी प्रकार महामाया चौक से डोंगरगांव रोड, फरहद चौक डिवाईडर की लाईट रिपेरिंग की गयी तथा शहर के अंदर मुख्य मार्गो की लाईटे मरम्मत की गयी है, फ्लाई ओव्हर की लाईटों की रिपेरिंग की जा रही है।

इसके अलावा पार्षदों एवं अन्य लोगो की शिकायत पर लाईट तथा विद्युत तार दुरूस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि बरसात एवं त्योहार को देखते हुये नियमित रूप से शहर के लाईटों की जॉच कर दुरूस्त करे, इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायतों का त्वरित निराकरण करे।