राजनांदगांव । लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों एवं बिना मास्क घुमते पाये जाने वाले व्यक्तियों से नगर निगम की टीम द्वारा अर्थदण्ड आरोपित कर समझाईस देने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है ।
आज आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने डी.एस.पी.लोकेश देवांगन, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, उप अभियंता हरिशंकर वर्मा एवं टीम के साथ घूम कर व्यवसायियों को मास्क लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईस दी गयी |
इसी कड़ी में आज तहसीलदार रमेश मोर ने नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल के साथ पुराना हास्पिटल रोड, मानव मंदिर चौक, जय स्तम्भ चौक, जुनीहटरी गुड़ाखू लाईन क्षेत्र में घुम कर दुकानदारों एवं व्यक्तियों को मास्क लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईस दी गयी।
बिना मास्क लगाने व्यवसाय करने वाले सी.पी. साईकिल स्टोर, पोद्दार टेउडर्स, नंदलाल प्लाईवुड, कृष्णा बर्तन दुकान एवं उमेश फल ठेला से 500-500 रूपये कुल 2500 रूपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।










































