
राजनांदगांव 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के 74वीं वर्षगाठ के अवसर पर मोहारा फिल्टर प्लांट एवं स्वीमिंगपुल में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ध्वजा रोहण किया। दोनो जगह अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में ध्वजा रोहण उपरांत राष्ट्रगान के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों का बोध होता है। हमें अपने अधिकार व कर्तव्य को समझना एवं उसके आधार पर अपने समाज व देश के लिये कार्य करना है, तभी संविधान की सार्थकता होगी।

उन्होंने अधिकारियोें व कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों को समझकर अपने अपने कर्तव्यों का इमानदारी से पालन करे। तभी हमारे निगम का नाम रोशन होगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सुदेश कुमार ंिसंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव,राजस्व अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, उप अभियंतागण सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।









































