
बजट क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यो में तेजी लाने के दिये कडे निर्देश
राजनांदगांव 7 दिसम्बर। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज अपने कक्ष में बजट क्रियान्वयन के संबंध में बिंदूवार चर्चा कर कार्य के संबंध में जानकारी ली एवं विभागीय प्रमुखों से निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ साथ, बजट प्रावधानों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिये।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बजट में बिन्दुवार चर्चा कर बजट प्रावधानानुसार जो कार्य किये जा रहे है उनके प्रगति की जानकारी ली और दीर्धकालीन योजनाएं व्यवसायिक परिसर, समृद्धि बाजार आदि के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने बताया कि नंदई में थोक बाजार निर्माण के लिये भूमि आबंटन हो गया है,
किन्तु पहुॅच मार्ग में निजी भूमि आ रही है, जिसके लिये आगेे की कार्यवाही किया जाना है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप स्थापना के लिये इंडियन आयल कम्पनी के साथ कार्य प्रक्रियाधीन हैै। इसके अलावा मुक्तधाम निर्माण प्रक्रियाधीन है, समृद्धि बाजार, व्यावसायिक परिसर निर्माण आदि के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा गया हैै। स्वीकृति उपरांत अति शीघ्र कार्यवाही की जावेगी। गुडाखू लाईन औषधालय में काम्पलेक्स निर्माण के लिये आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम उन्नयन, खेल मैदान निर्माण, उद्यान विकास, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार वार्डो में सामुदायिक भवन निर्माण भी कराये जा रहे है। साथ ही चौक चौराहों का सौदर्यीकरण भी मांग अनुसार किये जा रहे है। इसके अलावा शहर में वृहद वृक्षारोपण के तहत रोड के किनारे, तालाब के किनारे, उद्यान, डिवाईडर एवं रिक्त भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि नंदई में थोक बाजार निर्माण के लिये भूमि मालिक से चर्चा कर आगे की कार्यवाही प्रस्तावित करे, ताकि थोक बाजार निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। इसके अलावा अन्य प्रावधानों पर भी नियमानुसार कार्यवाही करे, शासन स्तर पर लंबित प्रावधानों के लिये पत्राचार करे। उन्होंने कहा कि गंगा आरती के लिये स्थल पर निर्माण हेतु स्टीमेंट तैयार कर कार्यवाही करे। बजट प्रावधानों का क्रियान्वयन अधिक से अधिक करना सूनिश्चित करे।
विभागीय समीक्षाः- लोककर्म विभाग की समीक्षा में निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुये कहा कि सभी उप अभियंता एवं सहायक अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ कराये, जो कार्य चल रहे है उसमें तेजी लाकर अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराये तथा प्रतिदिन निर्माण कार्यो की मानिटरिंग करें। जो ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे है, उन्हें नोटिस जारी करे एवं अमानती राशि राजसात करे। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य पेन्डींग न रहे और कार्य धरातर पर दिखना चाहिये। सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करे, ताकि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके ।
बैठक मेें उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह,कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना ंिसह यादव, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व श्री प्रणय मेश्राम,महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा,लेखापाल श्री राकेश नंदे, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित निगम के उप अभियंतागण उपस्थित थे।









































