राजनांदगांव : आयुक्त ने ली जल विभाग एवं अमृत मिशन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक…

कम पानी आने का निराकरण एवं अमृत मिशन के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 28 दिसम्बर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज अपने कक्ष में जल विभाग के तकनीकी अधिकारियो एवं अमृत मिशन के अधिकारियो की संयुक्त बैठक लेकर कम पानी आने तथा पानी नही आने की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही अमृत मिशन के तहत शेष घरों में नल कनेक्शन जल्द करने तथा शेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि नागरिकों को सुचारू रूप से पेयजल सप्लाई किया जा सके।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि शहर के आंतरिक व बाह्य क्षेत्रों में कही कही कम पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है। इसकी जॉच कर शिकायातों का त्वरित निराकरण करें और निगम तथा अमृत मिशन के अधिकारी संयुक्त रूप से ऐसे स्थलों का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करें, जिससे नागरिकों में रोष न हो और उन्हें पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्षदो एवं वार्डवासियों द्वारा पेयजल संबंधी प्राप्त किसी भी प्रकार की शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण किया जाये।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि अमृत मिशन के बचे काम जल्द पूर्ण करे, जहॉ कार्य चल रहा है वहा पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि जिन घरों में अमृत मिशन के तहत नल कलेक्शन नहीं लगे है वहा जल्द नल कनेक्शन देवे, पार्षदों से सम्पर्क कर जानकारी लेकर उक्त कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें, जहॉ पाईप लाईन बिछाने का कार्य शेष है वहा पाईप लाईन बिछावे तथा जिन क्षेत्रों में पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहा टेस्टींग कर नया लाईन से पानी सप्लाई चालू करे और पुरानी लाईने बंद करे,

कही कही दोनों लाईनों से पानी सप्लाई की जा रही है, उसकी जॉच कर नये लाईन से सप्लाई करे, ताकि सभी क्षेत्रों में प्रेशर के साथ सुचारू पेयजल सप्लाई हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी वार्ड मंे पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेवेे, पार्षदों से सम्पर्क कर नल कनेक्शन की जानकारी लेवे तथा किसी भी प्रकार की पेयजल संबंधी कठिनाई या शिकायत का निगम के व अमृत मिशन के अधिकारी संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर निराकरण करे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि कही-कही की टंकिया कम भरने की शिकायत प्राप्त हो रही है, जिससे उस क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रहा है, जिसे दुरूस्त करे। कही कही इंटर कनेक्शन नहीं होने के कारण पर्याप्त पानी नहंी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसका इंटर कनेक्शन कर निराकरण करे। उन्होंने अमृत मिशन के अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये तथा कार्य में गति लाकर शेष कार्य जल्द पूर्ण करे। भवन नजूल से भवन पूर्णता के जानकारी के पश्चात ही नये नल कनेक्शन लगाने की कार्यवाही करे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि निगम एवं अमृत मिशन के अधिकारी व टीम मिल जूल कर लगन के साथ कार्य करे और पेयजल सप्लाई में आ रही परेशानी का त्वरित निराकरण करे। जिनके घरों में निजी नल कनेक्शन नहीं लगा है उनसे आवेदन लेकर नियमानुसार शुल्क जमाकर नल कनेक्शन देने की कार्यवाही करे तथा पार्षदों से प्राप्त पेयजल संबंधी समस्या का उनसे सम्पर्क कर निराकरण करे, निराकरण उपरंात उन्हें अवगत करावे।

उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी अति आवश्यक सेवा में कोताही बर्दास्त नहीं की जावेगी। बैठक में जल विभाग के सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री अनिमेश चंद्राकर,श्री डागेश्वर कर्ष व श्री अनुप पाण्डे, फीटर श्री सेवाराम साहू व सोमनाथ यादव तथा अमृत मिशन के श्री मोहम्मद इब्राहिम व श्री नितिन पाटिल सहित निगम तथा अमृत मिशन का अमला उपस्थित थे।