राजनांदगांव : आयुक्त ने शहर में चल रहे विकास कार्य के तहत मोहारा पुन्नी मेला स्थल का किया निरीक्षण…

आयुक्त ने शहर में चल रहे विकास कार्य के तहत मोहारा पुन्नी मेला स्थल, गौठान एवं यूपा योजना के कार्यो का निरीक्षण कर गुणवत्ता *के साथ समय सीमा मेें कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 25 सितम्बर। नगर निगम के आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः शहर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण कर मोहारा पुन्नी मेला स्थल, मोहड में गौठान निर्माण, यूपा योजनांतर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।


सर्वप्रथम मोहारा पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण कर जन भावनाओं के अनुरूप सीमेंट रोड निर्माण, मंच निर्माण के अलावा अन्य निर्माण तथा सौदर्यीकरण के कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने मोहड में चल रहे गौठान निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुये कहा कि गौठान निर्माण हो जाने से मोहड वासियों को सुविधा होगी। उन्होंने यू.पा योजना के तहत कन्हारपुरी में चल रहे कार्य का निरीक्षण कर उसकी प्रगति की जानकारी ली।

कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने बताया कि अलग अलग ठेकेदारों के द्वारा रोड नाली एवं शेड निर्माण किया जा रहा है, इसमें विद्युतीकरण भी किया जायेगा। आयुक्त ने कहा कि यूपा योजना शासन की जन कल्याणकारी योजना है, इसे प्राथमिकता देते हुये इसके मूल भूत सुविधा के कार्य रोड नाली शेड निर्माण को गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण करे ताकि इसका लाभ लधु उद्यमियों को अपना उद्योग लगाने मिल सके।


निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री गुप्ता नवागॉव पहुॅच खाद निर्माण की जानकारी लेकर उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट, सुपर वर्मी कम्पोस्ट के मात्रा की जानकारी ली। उन्होने कहा कि नियमानुसार गोबर खरीदी कर खाद निर्माण में तेजी लावे तथा इसके समुचित भण्डारण के साथ साथ विक्रय को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक खाद विक्रय करे। उन्होंने नवागांव गौठान निर्माण के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किये।

निरीक्षण के दौरान सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट के निरीक्षण में उन्होंने समुचित रूप से विनष्टीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवागांव एस.एल.आर.एम. सेन्टर में कचरा पृथकीकरण की जानकारी लेकर घर में ही कचरा पृथककरण करने लोगों को समझाईस देने स्वच्छता दीदीयों को निर्देशित किये,

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक कचरा एकत्रिकरण कर सेन्टर में पृथककरण करे, गीला एवं सुखा कचरा अलग कर खाद बनाये, उन्होने आर.आर.आर. सेन्टर में अनुपयोगी समान लेकर उपयोगी बना विक्रय करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता श्री तिलकराज धु्रव, सुश्री सुषमा साहू, सुश्री पिंकी खाती एवं सुश्री आयुषी सिंह सहित तकनीकि अमला उपस्थित था।