राजनांदगांव : आयुक्त ने शहर में सफाई व्यवस्था सहित हॉकी स्टेडियम व दिग्विजय स्टेडियम का किया निरीक्षण…

शहर के मंदिर परिसर की साफ सफाई के दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 18 जनवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ शहर में सफाई व्यवस्था देख मंदिरों के आस पास समुचित साफ सफाई के अलावा हॉकी स्टेडियम व दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्था के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता सर्व प्रथम राजीव नगर एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर कचरा एकत्रिकरण की जानकारी लेकर गीला व सुखा कचरा पृथकीकरण व विनिष्टीकरण की जानकारी लेकर सत्प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली के निर्देश दिये।

उन्होंने शहर में चल रहे धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुये शहर में साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कर दवा का छिडकाव करने के निर्देश दिये। पुराना बस स्टैण्ड के पास काली माई मंदिर के आस पास साफ सफाई करने निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि शहर के मंदिरों के आस पास व परिसर की नियमित रूप से सफाई करे, नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलावे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने राजीव नगर रोड चौडिकरण में आ रही अडचन के लिये लोगों को समझाईस देकर सहमति लेकर रोड निर्माण करे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम निरीक्षण के दौरान आगामी हॉकी प्रतियोगिता को देखते हुये समुचित साफ सफाई के अलावा बिजली, पानी की व्यवस्था करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किये।

साथ ही स्वीमिंग पुल में आवश्यक मरम्मत व टूटे हुये लाकर की मरम्मत कर सुचारू संचालन के ऐजेन्सी को निर्देश दिये। दिग्विजय स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान 22 जनवरी को धार्मिक आयोजन दीप प्रज्जवलन के पूर्व स्टेडियम एवं परिसर की अच्छे से साफ सफाई कर दवा का छिडकाव कर चूना डालने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।

इसके अलावा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिये बैठक, पंडाल तथा साफ सफाई, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तकनीकि अधिकारियों को निर्देशित किये। निरीक्षण में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री अनिमेश चंद्राकर व श्री अनूप पाण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षण श्री दीपक श्रीवास्तव उपस्थित थे।