राजनांदगांव : इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहाद्र्र पुरस्कार के लिए प्रविष्टि 20 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहाद्र्र पुरस्कार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इसके अंतर्गत साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहाद्र्र के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, व्यक्तियों, अशासकीय संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाता है।

पुरस्कार के लिए इच्छुक व पात्र व्यक्ति एवं संस्था 20 अक्टूबर 2023 तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 94 में कार्यों के प्रमाण एवं पूर्ण ब्यौरा सहित प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।