राजनांदगांव: उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन लॉटरी द्वारा, दूसरी से 10वीं तक चयन 22 जून को,11वीं के तीनों संकायों के विद्यार्थियों का चयन 23 जून को…


राजनांदगांव 21 जून 2021। सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शिक्षा सत्र वर्ष 2021-22 के लिए विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु कक्षावार उपलब्ध सीटों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

उपलब्ध सीटों की तुलना में अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय समिति के समक्ष किया जाना है। कक्षा पहली से कक्षा 10वीं के लिए लॉटरी 22 जून 2021 को दोपहर 1.30 बजे से की जाएगी। इसी तरह कक्षा 11वीं के तीनों संकाय गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य के लिए लॉटरी 23 जून को सुबह 11 बजे प्रारंभ की जाएगी।