
-उत्तर ब्लॉक के 64 बूथ में 1344 लोगों को बनाया गया पदाधिकारी
राजनांदगांव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष आसिफ अली ने शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा को बूथ व कार्यकारिणी की नाम व मोबाईल नंबर सहित बनायी सूची दी गयी ।
जिसमें उत्तर ब्लॉक के 64 बूथ के एक एक बूथ में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, सोशल मीडिया समन्वयक,कार्यकारणी सदस्यों की सूची हर बूथ में 21 पदाधिकारी बनाये गये। 64 बूथ में कुल 1344 बूथ पदाधिकारी बनाये गए। प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की किसान हितैषी सरकार के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओ को बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी के माध्यम से बूथ में निवासरत जरुरतमंद लोगों तक पहुँचाया जाएगा।
सरकार की योजना का लाभ आखिर पंक्ति के लोगों को मिल सके इस उद्देश्य से बूथ पदाधिकारीयो का गठन किया गया ।आसिफ अली के साथ उत्तर ब्लाक के उपाध्यक्ष अमित जंघेल,उपाध्यक्ष हनीफ़ खान, महामंत्री व प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे,महामंत्री नजीम अंसारी उपस्थित थे ।









































