राजनांदगांव : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शैंकी बग्गा की सौजन्य भेंट, “सदस्यता सम्मान” पर दी बधाई…

राजनांदगांव। शहर के शीतला माता वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति के चेयरमैन श्री शैंकी बग्गा (पूर्व आई.ई.एस. अधिकारी, एमटेक – आईआईटी बॉम्बे) ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने शैंकी बग्गा को सदस्यता अभियान के अंतर्गत 3000 से अधिक सदस्य बनाने पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा प्रदत्त “सदस्यता श्री सम्मान” प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Advertisements

इस भेंट के दौरान पार्षद शैंकी बग्गा ने “मोर पार्षद मोर द्वार” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे घर-घर जाकर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ऑनलाइन डिजिटल ऐप के माध्यम से वार्डवासियों तक पहुँचा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ अब बिना किसी बाधा के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पहुँच रहा है।

इस सकारात्मक चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने शैंकी बग्गा को भाजपा के लिए इसी प्रकार समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।