
राजनांदगांव /डोंगरगढ़ । विकासखंड के ग्राम अछोली में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय हैं। एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिये। इतना ही नहीं निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र के पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी ले उड़े।
मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने अछोली के नर्सरी के सामने स्थित भाऊ भजिया के ताले तोड़े जहां से 300 से 4000 तक के सामान ले उड़े, वहीं चाय जंक्शन के भी ताले तोड़े और वहां से भी 10,000 से अधिक सामान ले गए वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य स्थल से सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए जिसकी लागत लगभग 20,000 बताई जा रही है दो अज्ञात चोरों ने रात्रि 2.55 पर निर्माण कार्य स्थल पर ब्लेजर पहन कर मुंह बांधकर पहले तो पूरी जगह का निरीक्षण किया उसके पश्चात कोई बड़ी चीज हाथ नहीं लगने पर चोरों ने सीसीटीवी कैमरा ही निकाल कर ले गए लेकिन चोरों के फूटे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है
जिसे पुलिस प्रशासन डोंगरगढ़ एवं सीसीटीवी फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेज दिए गए हैं तथा टीमों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास तेज कर दिए हैं। ज्ञात हो कि उक्त स्थान काफी चहल-पहल भरा स्थान होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की सुस्त रवैया के चलते चोरों का हौसला बुलंद है और दो चार माह के अंतराल में सक्रिय चोर गिरोह इस तरह की वारदात को अंजाम देते रहते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि में गस्त नहीं लगाने की वजह से चोर गिरोह का हौसला सातवें आसमान पर है।









































