राजनांदगांव : एम.सी.पी. लगाकर जिले भर में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान…

एम.सी.पी. लगाकर जिले भर में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Advertisements

दिनांक 10.07.2025 को रात्रि 08 से 12 बजे तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की गई चेकिंग।

चेकिंग के दौरान 58 प्रकरणों में 21500/- रूपये जुर्माना कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

थाना बसंतपुर, लालबाग, घुमका, छुरिया एवं पुलिस चौकी चिखली, सुरगी, तुमड़ीबोड़, चिचोला व यातायात पुलिस द्वारा की गई वाहनों की चेकिंग।

संदिग्ध वाहनों और लोगों की ली गई तलाशी।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने हेतु दिया गया था दिशा निर्देश।

कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाये रखने के लिये चलाया जा रहा चेकिंग अभियान।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।

अपीलः- शराब पीकर वाहन न चलाये और घर से निकलने से पहले हेलमेट जरूर लगाये, साथ में वाहन का दस्तावेज और ड्राईविंग लाइसेंस जरूर रखे।

 राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघनता व सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने व दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने तथा शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने हेतु वाहनों की चेकिंग करने तथा कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। 

जिसके तहत् थाना बसंतपुर, लालबाग, घुमका, छुरिया एवं पुलिस चौकी चिखली, सुरगी, तुमड़ीबोड़, चिचोला व यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 10/07/2025 को रात्रि 08 से 12 बजें तक एमसीपी लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरूद्ध पुलिस द्वारा 58 प्रकरणों में 21500/- रूपये की चालानी कार्रवाई कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।