
आरोपी दुर्गू राम साहु पिता धनसाय साहु उम्र 51 साल निवासी पहलवान चारभाटा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगंव संतोष सिंह द्वारा जिला चलाये जा रहे नशा उन्मुलन कार्यक्रम ‘‘निजात’’ के अन्तर्गत अति पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार डोंगरगढ़ व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के दिशा-निर्देश एवं उप निरीक्षक प्रदीप कंवर के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध अभियान के तहत दिनांक- 07.07.2022 को मुखबीर की सूचना पर मोहड़ चौक के पास दुर्गु राम साहू पिता धनसाय साहू उम्र 51 साल निवासी ग्राम पहलवान चारभाठा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से सफेद पीले रंग के थैला में 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एम.एल. शीलबंद भरी हुई कुल मात्रा- 6.300 बल्क लीटर किमती 2800/-रू0 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज सी टी 100 बिना नंबर प्लेट चेचिस न.MD2A18AZ7FWA14011 कीमती 30,000 रूपये जुमला कीमती 32,800/ रूपये को जप्त कर आरोपी को धारा- 34(2) आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना डोंगरगांव के स्टाप का विशेष योगदान रहा।









































