राजनांदगांव : कचरा परिवहन के लिये क्रय किये ट्रेक्टर का महापौर ने पूजा अर्चनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौपा…

राजनांदगांव 6 अक्टूबर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने नगर निगम द्वारा व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। जिसके तहत प्रातः से दोपहर तक सफाई मित्रों व स्वच्छता दीदीयो द्वारा साफ सफाई किया जा रहा है। साथ ही शहर के प्रमुख मांर्गोँ एवं बाजार में रात्रिकालीन सफाई भी की जा रही है।

स्वच्छता दीदीयों द्वारा प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेन्टर में कचरा का पृथक करण किया जा रहा है। कचरा परिवहन की सुविधा के लिये आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार एवं जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुद्दा की उपस्थिति में डीएमएफ आयोग अंतर्गत 7.00 लाख रूपये से क्रय किये गये ट्रेक्टर का विधिवत पूजा कर स्वास्थ्य विभाग को सौपा।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके लिये साफ सफाई के साथ साथ स्वच्छता दीदीयोे के द्वारा प्रतिदिन घरों से कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेन्टर में लेजा कर कचरा पृथककरण किया जा रहा है। कचरा पृथककरण कर उसके परिवहन एवं कचरा एकत्रिकरण के लिये ट्रेक्टर नवागांव टेन्चींग ग्राउण्ड में उपयोग हेतु क्रय किया गया है।

इससे कचरा परिवहन कार्य में गति आयेगी एवं कचरे का सुचारू रूप से एकत्रीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा सहित नगर निगम का स्वच्छता अमला उपस्थित था।