राजनांदगांव : कबाड़ियो के खिलॉफ चोरी की समान खरीदी बिक्री करने के मामले में कार्यवाही…

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही ।
तीन कबाड़ियों के खिलॉफ धारा 35, 3 (6) बीएनएसएस के तहत की गई कार्यवाही।
कबाड़ियों के कब्जे से स्कूटी का 01 डिक्स, टायर सहित, 01 जीप का वाटर बाडी, 01 पुल्ली, 40 किलो कांटा तार, 04 स्टील एंगल, 04 नग ड्रम, 04 नग मूर्गी जाली, 15 किलों पुराना कटिंग छड़ जुमला किमती 5300 रूपये किया गया जप्त।
आगे भी कबाड़ियो के खिलॉफ चोरी की समान खरीदी बिक्री करने की शिकायत या सूचना मिलने पर कार्यवाही जारी रहेगी।
नाम अनावेदक- 01. सलमान मेमन पिता इमरान मेमन उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 31 उद्याचल के सामने
राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
02. हासम भाई पिता स्व0 तार मोहम्मद उम्र 58 वर्ष साकिन गंज लाईन वार्ड नं. 31 महावीर
वार्ड राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
03. आबिद बीबा पिता रफिक बीबा उम्र 40 वर्ष साकिन कैलाश नगर राजनांदगांव थाना
कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
राजनांदगांव श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजनांदगांव शहर में संचालित कबाड़ी दुकानों में दिनांक 11.07.2025 को दबिश देकर आकस्मिक चेकिंग किया गया था, जिस पर संचालकों को दुकान में रखे चार पहिया, दुपहिया वाहनों के पार्टस, व अन्य कबाड़ समानों के खरीदी बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने थाना तलब किया गया था। जिसमें 01. सलमान मेमन पिता इमरान मेमन उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 31 उद्याचल के सामने राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02. हासम भाई पिता स्व0 तार मोहम्मद उम्र 58 वर्ष साकिन गंज लाईन वार्ड नं. 31 महावीर वार्ड राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 03. आबिद बीबा पिता रफिक बीबा उम्र 40 वर्ष साकिन कैलाश नगर राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) द्वारा खरीदी बिक्री करने संबंधी वैध कागजात पेश नहीं करने पर आज दिनांक 14.07.2025 को 01. सलमान मेमन पिता इमरान मेमन उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 31 उद्याचल के सामने राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से 40 किलो कांटा तार,

किमती 2000 रूपये, 04 नग स्टील एंगल किमती 1000 रूपये, 02. हासम भाई पिता स्व0 तार मोहम्मद उम्र 58 वर्ष साकिन गंज लाईन वार्ड नं. 31 महावीर वार्ड राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से 01 नग स्कूटी टायर डिक्स सहित, जी का वाटरबाडी, पुल्ली किमती 1250 रूपये 03. आबिद बीबा पिता रफिक बीबा उम्र 40 वर्ष साकिन कैलाश नगर राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)के कब्जे से 04 नग ड्रम, 04 नग मूर्गी जाली, 15 किलो पुराना कटिंग एंगल किमती 1050 रूपये जुमला किमती 5300 रूपये धारा 35, 3 (6) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आगे भी कबाड़ियों के खिलॉफ चोरी की समानों की खरीदी बिक्री करने की सूचना या शिकायत मिलने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा।

      उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी निरी0 रामेन्द्र सिंह, सउनि उदय सिह चंदेल, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, चंद्रेश सिन्हा, अरूण कौमार्य, आरक्षक रामनारायण चंदेल, राजेश साहू, लिलेन्द्र पटेल, जय कुमार कंवर एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।