राजनांदगांव: कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन चौपाल लगाकर किया जन समस्याओं का निराकरण व नवयुवकों को खेल सामाग्री वितरण किया गया…

राजनांदगांव, 18 जुलाई 2021- पुलिस थाना गैंदाटोला द्वारा जन चौपाल एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के के माध्यम से ग्राम वसियों की समस्याओं का समाधान किया गया एवं ग्राम के नव युवकों को खेल सामग्री वितरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, डी श्रवण, अति0 पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू राजनांदगांव श्रीमती सुरेशा चौबे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं० चौकी घनश्याम कामड़े के निर्देशानुसार दिनांक 18.07.2021 को कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत थाना प्रभारी गैंदाटोला उप निरीक्षक अमृतलाल साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम टेकेहर्रा, घोटिया में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ग्राम के सरपंच, पटेल, पंच एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम के नव युवकों को खेल सामाग्री वितरण किया गया।

उपस्थित ग्राम वासियों को जन चौपाल के माध्यम से अन्य कोई जन शिकायत, सायबर क्राईम से बचने के संबंध में चर्चा कर ग्राम वासियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने हेतु अपील की गई।