राजनांदगांव : करमरी पंचायत के सरपंच दीनदयाल साहू ने कलेक्टर से लगाई गुहार…

राजनांदगांव जिले के अंतर्गत  जनपद पंचायत छुरिया, ग्राम पंचायत करमरी के सरपंच दीनदयाल (दीनू) साहू ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला भवन को नवीन बनाने की मांग रखी है।

 ग्राम पंचायत करमरी सरपंच दीनदयाल साहू ने आगे बताया कि ग्राम  करमरी में पूर्व माध्यमिक शाला भवन वर्ष  1992 में निर्माण हुआ था किंतु आज बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है 3 वर्ष पूर्व भी बी. र सी. को सूचना दे दी गई थी। विभाग ने 13 लाख का इंस्टीमेंट दिया था लेकिन भवन नहीं बना पाया।

 सरपंच दीनदयाल दीनू साहू ने कलेक्टर से निवेदन किया कि बच्चों की भविष्य को देखते हुए अति शीघ्र पूर्व माध्यमिक शाला भवन बनाने की प्रार्थना किया है।

 सरपंच दीनदयाल  साहू ने बताया कि छुरिया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमरी का भवन बदहाल हो चुका है स्कूल भवन का निर्माण 1993 में हुआ था छत पूरी तरह से डैमेज हो गई है बरसात होने पर छत से पानी टपकता है ऐसे में भवन की छत पर ट्रिपाल पॉलिथीन ठक्कर ढककर भी स्कूल का संचालन मुश्किल हो गया है

स्कूल भवन जर्जर की जानकारी शिक्षा विभाग व शासन प्रशासन को कई बार दी चुकी है फिर भी कोई सुध नहीं ले रहा है करमरी के सरपंच दीनदयाल  साहू ने पंचायत की ओर से ट्रिपाल पॉलिथिन लगाकर बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है ग्रामीण जनों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही  जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत करने की मांग की है और नया भवन बनाने की मांग रखी है।