
राजनांदगांव 06 जुलाई 2022। कलेक्टर डोमन सिंह ने डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। कलेक्टर ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की उन्नति एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









































