
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 10 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने युवाओं और नए मतदाताओं को विशेष रूप से लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया है।
Advertisements

कलेक्टर ने हर मतदाता को मतदान में अपनी भागीदारी निभाने और अपने आस-पास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।









































