
राजनांदगांव 12 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित ईव्हीएम और वीवीपेट संरक्षित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा स्ट्रांग रूम में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने सील तालों को खोलकर वहां संरक्षित ईवीएम और वीवीपैट का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल को पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिये कहा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेम लाल वर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री रघुवीर सिंह वाधवा, श्री विकास तिवारी, श्री रामशुल आलम, श्री विलाल खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।









































