राजनांदगांव: कलेक्टर से युवोदय स्वयं सेवियों ने की सौजन्य भेंट…

राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव से युवोदय स्वयंसेवियों ने कलेक्टोरेट में सौजन्य भेंट की। कलेक्टर को युवोदय स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने युवोदय वालंटियर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।